संज्ञा और विशेषण
अगले अध्याय में, हम हिरागाना, काताकाना और कांजी का प्रयोग करके एक सरल आत्म-परिचय बनाएँगे। इस प्रक्रिया में, हम 「です」 का प्रयोग करेंगे। इस अध्याय में, हम सीखेंगे कि संज्ञा और विशेषण का प्रयोग कैसे करें ।
बोलने का तरीका
उदाहरण के लिए अंग्रेज़ी में “to be ” क्रिया होती है, जिसका प्रयोग किसी चीज़ के होने का
वर्णन करने के लिए किया जाता है| जापानी में एक पूरा वाक्य बनाने के लिए न तो क्रिया की ज़रूरत होती है और न ही किसी विषय की। उदाहरण के लिए दोस्तों के बीच की अनौपचारिक बातचीत लीजिए
ए: 元 気?
ए: ठीक हो?
बी: 元 気।
बी: (मैं) ठीक हूँ
बोलने का शिष्ट तरीका
ऊपर वाले वाक्य से इसमें क्या अंतर है |
संज्ञा और विशेषण के लिए, विनम्र रूप बनाने के लिए वाक्य के अंत में 「です」 जोड़ना पड़ता है । और 「です」 के बाद 「か」 जोड़कर हम विनम्र रूप में प्रश्न पूछ सकते हैं । 「か」 तो प्रश्नवाचक चिह्न जैसा ही है । नीचे विनम्र रूप में एक सरल अभिवादन का उदाहरण दिया गया है ।
ए: 元 気 ですか?
ए: आप कैसे हैं
बी: 元 気です।
बी: मैं ठीक हूँ
おはよう – सुप्रभात (अनौपचारिक)
おはようございます – सुप्रभात (विनम्र)
कण
कण एक या एक से अधिक हिरागाना अक्षरों से बना शब्द है, जिसे जापानी शब्दों के साथ जोड़कर उसका व्याकरणिक अर्थ निकाला जाता है | कणों का सही प्रयोग सीखना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि उनका सही प्रयोग न करने से वाक्य का अर्थ बिल्कुल बदल सकता है | उदाहरण के लिए अंग्रेज़ी के दो वाक्य लीजिए, “Eat fish.” और “The fish eats.”, जिनके अर्थ में बहुत अंतर है|
「は」कण
हिरागाना का 「は」 वाक्य में विषय बताने के लिए प्रयोग किया जाता है |
वाक्य में इसका अर्थ होता है : के बारे में, तो, जहाँ तक… की बात है |
note
विषय कण के रूप में यह 「は」 लिखा जाता है, लेकिन 「わ」 उच्चारित किया जाता है
उदाहरण
これ – यह
何 【なに / なん】 – क्या
それ – वह
ペン – कलम
今 【いま】 – अब
ちょっと – थोड़ा (अनौपचारिक)
忙しい 【いそ が · しい】 – व्यस्त
映 画 【えい · が】 – फ़िल्म
好き 【す · き】 – पसंद
これ は, 何 (なん) ですか?
(यह) क्या है ?
それ は, ペン です।
वह कलम है ।
今 は, 忙しい?
अभी व्यस्त हो ?
今 は, ちょっと 忙しい।
अभी थोड़ा व्यस्त हूँ।
映画 は, 好き です か?
फ़िल्में , पसंद हैं ?
यह कण दोपहर और शाम के अभिवादन में भी प्रयोग होता है।
こんにちは – नमस्ते (उच्चारण 「कोन्निचिवा 」)
こんばんは – शुभ संध्या (उच्चारण 「कोम्बान्वा 」)
「も」कण
यह 「も」 कण 「は」 विषय कण की जगह प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसका अर्थ “भी” होता है।
今日 【きょう】 – आज
明日 【あした】 – आने वाला कल
あさって -परसों
うん – हाँ (अनौपचारिक)
本 当 【ほんとう】 – सच; वास्तविकता
リー: 今日 は 忙しい?
スミス: うん, 忙しい।
リー: 明日 は?
スミス: 明日 も 忙しい।
リー: あさって は?
スミス: あさって も।
リー: 本 当?
ली: आज व्यस्त हो ?
स्मिथ: हाँ, व्यस्त हूँ।
ली: और कल ?
स्मिथ: कल भी व्यस्त हूँ।
ली: और परसों?
स्मिथ: परसों भी व्यस्त हूँ।
ली: सच में?
「の」कण
हिरागाना का 「の」 “का / की / के” का अर्थ देता है |
せんせいの:सर का
あなたの:आपका
わたしの:मेरा
वाक्य के अंत में आने वाले कण
「よ」 और 「ね」
「よ」 और 「ね」 सबसे अधिक प्रयोग होने वाले दो कण हैं |
「ね」 का प्रयोग तब किया जाता है जब वक्ता सहमति या पुष्टि चाहता है।
जब वक्ता कोई बात बताना या श्रोता को किसी बात पर ध्यान दिलाना चाहता है, तब 「よ」 का प्रयोग किया जाता है।
दोनों को 「よ ね」 के रूप में साथ में भी प्रयोग किया जा सकता है।
今日 は, 暑い です ね।
आज गर्मी है न ?
明日 は, 忙しい です よ।
कल मैं व्यस्त हूँ, हाँ ।
ラーメン は, おいしい です よ ね!
रामेन स्वादिष्ट है न, (है कि नहीं?)